एमजीयूजी के विभागाध्यक्ष रोहित यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के सदस्य नामित
गोरखपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के एलाइड एंड हेल्थकेयर के विभागाध्यक्ष रोहित कुमार श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश राज्य एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का सदस्य नामित किया गया है।
रोहित कुमार श्रीवास्तव पिछले तीन वर्षों से एमजीयूजी में अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्हें गत दिनों रामा यूनिवर्सिटी कानपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उनकी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव सहित सभी संकाय अध्यक्षों व शिक्षकों ने बधाई दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

