एमजीयूजी के कृषि संकाय के 13 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट

WhatsApp Channel Join Now
एमजीयूजी के कृषि संकाय के 13 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट


एमजीयूजी के कृषि संकाय के 13 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट


गोरखपुर, 25 जून (हि.स.)। महोयोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के कृषि संकाय के 13 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की कंपनी एकेएसवी खेत खलिहान क्रॉप प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि का श्रेय संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन तथा विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण को दिया है।

कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह व कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कृषि संकाय के समस्त प्राध्यापकों के अध्यापन, उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कैंपस प्लेसमेंट हासिल करने वाले विद्यार्थियों रीतू पांडेय, आशुतोष, रितिका, मान, प्रियम्बदा, प्रिया सिंह, शिवानी, विवेक पटेल, अग्रज साहनी, शालू, उर्वशी सिंह, प्रियेश राम और पुष्पा को बधाई देते हुए कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दुबे ने कहा कि संकाय का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल रोजगार के लिए तैयार करना नहीं, बल्कि उन्हें कृषि क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने हेतु सक्षम बनाना है।

कृषि संकाय की प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. सास्वती प्रेमकुमारी और प्लेसमेंट प्रक्रिया के संकाय संयोजक डॉ. सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय उद्योग जगत के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों को अधिकाधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story