महानगर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बुलाई समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
महानगर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बुलाई समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश


कानपुर, 03 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर महानगर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बुधवार नवीन सभागार, सरसैया घाट में भाजपा कानपुर महानगर की कोर कमेटी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि छावनी, सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा में एक भी पात्र मतदाता छूटने न पाए, इसके लिए बूथ स्तर पर टीमों को और सक्रिय किया जाए। साथ ही किदवई नगर एवं महाराजपुर विधानसभा में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र जमा कराने के निर्देश दिए गए। जिन विधान सभाओं में गणना प्रपत्र जमा करने में दिक्कतें आ रही हैं, वहां अतिरिक्त कार्यकर्ता टोली को तैनात कर अभियान को तेज गति से पूरा करने पर बल दिया गया।

प्रभारी मंत्री ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि गहन मतदाता पुनरीक्षण को संगठन का शीर्ष प्राथमिकता वाला अभियान मानते हुए घर–घर पहुंचकर पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ना, त्रुटियों का सुधार कराना तथा नए मतदाताओं को सम्मिलित कराने का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए।

एसआईआर की इस प्रक्रिया से दशकों से देश में छुपे हुए घुसपैठियों की आसानी से पहचान की जा सकेगी। इसके अलावा जो भी वास्तविक पात्र हैं। उन्हें सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है। हम आशा करते हैं कि सभी अपने सच्ची निष्ठा और ईमानदारी के साथ इस कार्य को पूरा करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story