राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में मुरादाबाद के आवेदक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रख सकते हैं अपना पक्ष

WhatsApp Channel Join Now
राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में मुरादाबाद के आवेदक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रख सकते हैं अपना पक्ष


आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज ने दी जानकारी

मुरादाबाद, 04 जुलाई (हि.स.)। परिवहन आयुक्त कार्यालय लखनऊ में राज्य परिवहन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश की बैठक 06 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। इसमें वाहन परमिटों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई और निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में मुरादाबाद जिले के आवेदक यदि अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो वह परिवहन कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राधिकरण के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे।

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज ने शनिवार को बताया कि बैठक में वाहन परमिटों के नवीनीकरण, हस्तांतरण, नए परमिट आवेदन और प्रति हस्ताक्षर से जुड़े मामलों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा नियमों के अनुसार परमिट निरस्तीकरण या निलंबन, ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्रों को जारी एलओआई निरस्तीकरण और अन्य जरूरी मामलों पर भी निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के आवेदक यदि अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो वह परिवहन कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राधिकरण के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे। अधिवक्ता भी ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई में शामिल हो सकेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story