मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला तालाब में कूदी, मौत

WhatsApp Channel Join Now
मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला तालाब में कूदी, मौत


नोएडा, 04 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद नोएडा में थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव में शुक्रवार सुबह मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला तालाब में कूद गई। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन इस घटना में उसकी मौत हो गई।

थाना सूरजपुर के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तिलपता गांव के पास एक तालाब है। इसका सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। तालाब में पानी भरा हुआ है। शुक्रवार सुबह मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला वहां पहुंची और अचानक तालाब में कूद गई। महिला के पानी में डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और पानी से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story