यमुना नदी में युवक ने लगाई छलांग, पुलिस तलाश में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
यमुना नदी में युवक ने लगाई छलांग, पुलिस तलाश में जुटी


औरैया, 15 जुलाई (हि. स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली पुलिस चौकी के पास स्थित यमुना नदी में बुधवार शाम एक युवक के छलांग लगाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक राहगीर ने युवक को यमुना नदी में छलांग लगाते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और देवकली चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी और अन्य सूचनाओं का मिलान कर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों की सहायता से नदी में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। युवक की पहचान के साथ घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story