पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने फांसी लगाकर दी जान


फर्रुखाबाद, 05 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक राजमिस्त्री ने पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश द्विवेदी ने बताया कि ग्राम सिसइया नगला निवासी श्रीकृष्ण जाटव के 30 वर्षीय पुत्र उमेश चंद्र का शव बुधवार काे गांव से करीब दाे किलोमीटर दूर गीतापुरम कॉलोनी के बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। उमेश ने अपनी शर्ट से फांसी लगाई थी। घटना की जानकरी परिवार और पुलिस के लाेग भी पहुंच गये है।पुलिस ने परिवार से पूछताछ की। पता चला है कि गांव अकबरपुर गढ़िया निवासी देवेंद्र यादव का उमेश के घर पर आना-जाना था। इस दाैरान दौरान उसका उमेश की पत्नी पिंकी से मधुर संबंध हो गए थे। उमेश ने कई बार अविवाहित देवेंद्र से घर न आने को कहा था, लेकिन पिंकी ने इसका विराेध किया। पिंकी से मिली खुली छूट के कारण देवेंद्र उसके घर आता-जाता रहा। करीब एक पखवाड़े पूर्व आजमगढ़ निवासी पिंकी को उसके बहनोई बुलाकर अपने घर ले गया था। पिंकी जाते समय अपनी दो पुत्री को साथ ले गई थी जबकि एक पुत्र व पुत्री को घर छोड़ गई थी।

बहनोई ने सिसइया नगला के परिचित लोगों को फोन कर जानकारी दी कि वह अब पिंकी को उमेश के घर नहीं भेजेगा। पिंकी अब देवेंद्र यादव के घर जाएगी। यह जानकारी मिलते ही उमेश सदमे में आ गया था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है। सीओ ने बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story