सरकारी नलकूप पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

WhatsApp Channel Join Now
सरकारी नलकूप पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव


औरैया, 30 जून (हि. स.)। जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के ईकोरापुर गांव में मंगलवार काे एक अधेड़ का शव सरकारी नलकूप के एंगल पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ईकोरापुर निवासी गिरेंद्र सिंह यादव (55) का शव मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर स्थित सरकारी नलकूप के एंगल पर फंदे से लटका मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचित किया। सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। परिजनों ने बताया कि गिरेंद्र सिंह यादव ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। परिवार की ओर से किसी प्रकार के विवाद या मानसिक तनाव की बात भी सामने नहीं आई है।

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

--------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story