मियां साहब को ईद की मुबारकबाद देने इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के लोग मोहद्दीपुर आवास पर पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now
मियां साहब को ईद की मुबारकबाद देने इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के लोग मोहद्दीपुर आवास पर पहुंचे

मियां साहब को ईद की मुबारकबाद देने इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के लोग मोहद्दीपुर आवास पर पहुंचे

गोरखपुर, 21 मार्च (हि.स.)। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के लोग ईद का पर्व शकुशल संम्पन्न होने पर इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फर्रुख शाह मियां साहब व अयान शाह को कमेटी की जानिब व शहर के सभी मुतवल्लियों की तरफ से ईद की मुबारक बाद पेश किया। तथा मियां साहब ने भी कमेटी के सभी लोगों अमन पसन्द जनता व सभी मुतवल्लियों के प्रति शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें ईद की बहुत-बहुत मुबारक दिया।

कमेटी के सभी सदस्यों ने जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के सहयोग से जो शहर में अमन शांति का माहौल रहा है उसके लिए उनका अभार व्यक्त किया। ईद की मुबारक बाद देने वालों में कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद, महासचिव हाजी सोहराब खान, उपाध्यक्ष शकील शाही, वसीम इकबाल, कबीर अली मोहम्मद, वसीम, आफताब अहमद, दानिश शाही, मोहम्मद अदिल तमाम लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story