राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य पहुंचीं मुरादाबाद, सफाई कर्मचारियों से किया संवाद

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य पहुंचीं मुरादाबाद, सफाई कर्मचारियों से किया संवाद


राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य पहुंचीं मुरादाबाद, सफाई कर्मचारियों से किया संवाद


मुरादाबाद, 05 नवम्बर (हि.स.)। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय मुरादाबाद में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य डा. सुषमा गोरियाल का गुरुवार रात्रि में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ। इसके बाद डा. सुषमा गोरियाल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मनन सभागार में उपस्थित महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारियों, सफाई ठेकेदारों तथा सफाई संगठनों के पदाधिकारियों के साथ संवाद स्थापित किया तथा सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उनके कार्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। संवाद के दौरान सदस्या ने सफाई कर्मचारियों से उनके वेतन, कार्य के दौरान निर्धारित ड्रेस की उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित मनन सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रेम शंकर झा ने सदस्या डॉ. सुषमा गोरियाल का स्वागत किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने पौधे का गमला भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मुरादाबाद मंडल में तैनात मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारी, सफाई ठेकेदार, सफाई संगठनों के पदाधिकारीगण तथा मीडिया एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर सदस्या ने विशेष रूप से महिला सफाई कर्मचारियों से उनके कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, चेंजिंग रूम तथा कार्य के दौरान आने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिला कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुविधा होने पर वे तत्काल फोन के माध्यम से इसकी जानकारी दें, ताकि उसका शीघ्र समाधान कराया जा सके।

डॉ. सुषमा गोरियाल ने सफाई ठेकेदारों को निर्देशित किया कि सभी सफाई कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गर्मी एवं सर्दी, दोनों मौसमों के लिए आवश्यक ड्रेस समय से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773620 Articles

Share this story