मेगा क्रेडिट कैंप में 25 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित

WhatsApp Channel Join Now
मेगा क्रेडिट कैंप में 25 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित


फतेहपुर, 26 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में योगी सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को एक मेगा क्रेडिट कैंप का जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि ज़िला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा ज़िलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।

कैंप का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। कैंप में जनपद के विभिन्न बैंकों द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। जनपद की समस्त बैंकों की शाखाओं की सहभागिता से विभिन्न योजनाओ के अंतर्गत ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्टैंड-अप इंडिया, मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र आवेदकों को ऋण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि कहा कि मेगा क्रेडिट कैंप का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे प्राप्त ऋण का सदुपयोग कर अपने व्यवसाय को सफल बनाएं और अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराएं, एवं आत्मनिर्भरता की ओर स्वयं बढ़ें एवं दूसरों के लिए प्रेरणा सोत्र बनें। जनपद की प्रगति में बैंक अपना महत्वपूर्ण योगदान देते आए हैं एवं वे इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। कैंप के दौरान लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया तथा लगभग 25.00 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन लीड बैंक कार्यालय के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख अरविंद कुमार, उप क्षेत्रीय प्रमुख उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक दुर्गेश कुमार, परियोजना निदेशक शेष मानी सिंह, अग्रणी ज़िला प्रबन्धक गोपाल कृष्णा, उपायुक्त फ़तेहपुर अजय कुमार गुप्ता, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story