राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं को जुटना होगा : मनोज जायसवाल

राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं को जुटना होगा : मनोज जायसवाल
WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं को जुटना होगा : मनोज जायसवाल


-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी निभाने और कमल खिलाने का वक्त : शिवदत्त पटेल

प्रयागराज, 03 अप्रैल (हि.स.)। इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा यमुनापार जिले के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय रामपुर करछना में बैठक हुई। लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह लोकसभा का चुनाव राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने का चुनाव है। इसमें सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभानी होगी।

लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल ने कहा कि चुनाव के समय प्रकोष्ठ की बड़ी जिम्मेदारी कमल खिलाने की होती है। जिसे अब निभाने का सही समय आ गया है। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने-अपने विभाग के लोगों से निरंतर सम्पर्क संवाद स्थापित कर कमल खिलाने का आग्रह करें। एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।

यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि बैठक में कानून एवं विधि प्रकोष्ठ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, व्यावसायिक प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, मछुआरा प्रकोष्ठ, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहें। संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/राजेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story