जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिक भागीदारी पर जोर : शिवराम सिंह

WhatsApp Channel Join Now
जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिक भागीदारी पर जोर : शिवराम सिंह


कानपुर, 01 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करती है, जिससे कार्यकर्ताओं का वैचारिक, संगठनात्मक और बौद्धिक विकास सुदृढ़ होता है। प्रशिक्षण शिविर संगठन की आधारशिला होते हैं, जहां कार्यकर्ताओं को नीतियों, सिद्धांतों, कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन जानकारी मिलती है। आगामी शिविर को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटें और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। यह बातें शुक्रवार को जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कही।

भारतीय जनता पार्टी, कानपुर दक्षिण के जिला सभागार में आगामी नौ और दस मई को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर की रूपरेखा, व्यवस्थाएं, विषयवार सत्र, आवास, भोजन और अनुशासन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिम्मेदारियों का वितरण किया गया और सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए निर्देशित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर संगठन को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है, जिससे कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता और कार्यकुशलता बढ़ती है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, राजन चौहान, जितेंद्र सचान, पवन दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, प्रवीण गुप्ता, एल.बी. सिंह पटेल, मधु तिवारी, वंदना गुप्ता, विक्रम पंडित, बिंदु अग्रवाल, हरजीवन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story