मीनू अरोड़ा बनीं स्वावलंबी भारत अभियान की जिला महिला समन्वयक

WhatsApp Channel Join Now
मीनू अरोड़ा बनीं स्वावलंबी भारत अभियान की जिला महिला समन्वयक


मुरादाबाद, 19 नवंबर (हि.स.)। स्वदेशी जागरण मंच की बैठक गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मंच की जिला इकाई का विस्तार किया गया, जिसमें मीनू अरोड़ा को स्वावलंबी भारत अभियान में मुरादाबाद जनपद की जिला महिला समन्वयक व शीतल राजपूत को मुरादाबाद जिला महिला प्रचार प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया।

स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र समन्वयक कुलदीप सिंह ने कहा कि स्वदेशी का अर्थ कोई पिछड़ापन नहीं है,सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं जैसे चीन, जापान फ्रांस ने अपनी संस्कृति को बिना छोड़े विकास किया है।

प्रांत सह प्रचार प्रमुख प्रशांत शर्मा स्वदेशी संकल्प की शपथ सभी उपस्थित जनों को दिलवाई एवं कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर अखिल भारतीय सहसंयोजक डॉ. राजीव कुमार, क्षेत्र सहसंयोजक कपिल नारंग, प्रांत सह महिला प्रमुख अंजू त्रिपाठी महिला समन्वयक मीनू अरोड़ा, जिला महिला प्रचार प्रमुख शीतल राजपूत, जिला सहसंयोजक पूनम चौहान आदि रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story