सीएसजेएमयू में एम.एड. प्रवेश शुरू, शिक्षा क्षेत्र में सुनहरा अवसर : कुलपति

WhatsApp Channel Join Now
सीएसजेएमयू में एम.एड. प्रवेश शुरू, शिक्षा क्षेत्र में सुनहरा अवसर : कुलपति


कानपुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। एम.एड. पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षण, शोध, शैक्षिक प्रशासन और अकादमिक क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करता है। यह शिक्षा के क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। विश्वविद्यालय में पारदर्शी एवं मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी समय से आवेदन करें। यह बातें मंगलवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कही।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में एम.एड. (मास्टर ऑफ एजुकेशन) पाठ्यक्रम में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि प्रवेश परीक्षा 29 मई 2026 को प्रस्तावित है। यह पाठ्यक्रम शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story