मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटन निरस्त, फिर भी फ्लैटों पर कब्जा बरकरार

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटन निरस्त, फिर भी फ्लैटों पर कब्जा बरकरार


मुरादाबाद, 12 नवम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की नया मुरादाबाद योजना के सेक्टर-15 ए के एमएमआईजी फ्लैट संख्या 8 सी निवासी शेखर ने गुरुवार को मंडलायुक्त संगीता सिंह को शिकायती पत्र देकर एमडीए द्वारा नया मुरादाबाद योजना के सेक्टर-15 ए के एमएमआईजी का आवंटन निरस्त किए जाने के बावजूद एमएमआईजी भवन के कुछ फ्लैट्स पर कब्जा बरकरार रहने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि कुछ लोगों पर कई फ्लैट को किराये पर देकर आर्थिक लाभ कमाया जा रहा है। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है, इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में एमएमआईजी के फ्लैट संख्या 8 सी निवासी शेखर ने मंडलायुक्त से की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्थानीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने और आईजीआरएस पोर्टल पर प्रकरण दर्ज कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मंडलायुक्त से स्थानीय अधिकारियों से अलग किसी वरिष्ठ अधिकारी या स्वतंत्र समिति से जांच कराने, अवैध कब्जा मिलने पर फ्लैट खाली कराने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775758 Articles

Share this story