मुरादाबाद : मोमबत्ती फैक्टरी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : मोमबत्ती फैक्टरी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू


मुरादाबाद : मोमबत्ती फैक्टरी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू


मुरादाबाद : मोमबत्ती फैक्टरी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू


मुरादाबाद, 01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के बुध बाजार स्थित मोहल्ला सागर सराय में बनी मोमबत्ती फैक्टरी और उसके गोदाम में बीती देर रात्रि शुक्रवार काे आग की भीषण लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली की जिसने फैक्टरी और गोदाम को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। आग की तपिश और धुआं आस पास के घरों में पहुँचने लगा। इससे क्षेत्र में काफी अफरा तफरी मच गई।

घटना की सूचना पर दमकल कर्मी व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बिना देर किए पहुंच गई। वहीं जिला प्रशासन, पुलिस एवं अग्निशमन विभाग ने तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। आग की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सभी उपलब्ध फायर टेंडरों को तत्काल घटनास्थल पर लगाया गया। फायर सर्विस, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों ने पूरी रात लगातार अभियान चलाकर आग को फैलने से रोका तथा आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखा।आग इतनी भयावह थी कि माैके पर 50 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियाें का पानी आग बुझाने में लग गई। इस दाैरान प्रशासन की त्वरित सक्रियता, बेहतर समन्वय और लगातार चले संयुक्त अभियान के परिणामस्वरूप आग पर सुबह करीब 10 बजे तक काबू पाया जा सका। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जिलाधिकारी डा राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि सभी विभागों के बेहतर समन्वय, त्वरित निर्णय और प्रभावी कार्रवाई के कारण स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है तथा किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story