दिल्ली जाने से पहले मायावती का पदाधिकारियों को निर्देश, कहा— बसपा सरकार के काम जनता को बतायें, महिला आरक्षण पर पार्टी अपने स्टैंड पर कायम

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली जाने से पहले मायावती का पदाधिकारियों को निर्देश, कहा— बसपा सरकार के काम जनता को बतायें, महिला आरक्षण पर पार्टी अपने स्टैंड पर कायम


— पार्टी बैठक में दिए गए निर्देशों को ईमानदारी से पूरा करे

लखनऊ, 22 अप्रैल (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार काे दिल्ली जाने से पहले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई पार्टी की बैठक में दिए गए निर्देश और बसपा सरकार में हुए जनहित कार्यों को जनता तक पहुंचायें और बतायें कि उनकी तरक्की के लिए बसपा की सरकार क्यों जरूरी है।

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को अपनी पोस्ट में लिखा कि, उत्तर प्रदेश स्टेट के बसपा के सभी ज़िला अध्यक्ष एवं छोटे-बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्तागण, आज मैं पार्टी के कार्यों से दिल्ली जा रही हूँ और कार्य पूरा होते ही जल्द वापस भी आ जाऊँगी। इस दौरान पार्टी की पिछले माह 31 मार्च को लखनऊ में हुई यूपी प्रदेश-स्तरीय बड़ी बैठक में पार्टी संगठन को तैयार करने व कैडर आदि के ज़रिये पार्टी का जनाधार बढ़ाने एवं आर्थिक मज़बूती देने तथा यूपी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी से सम्बन्धित जो भी जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये थे, उस पर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अमल करते रहना है।

साथ ही, बैठकों में यूपी में बसपा के नेतृत्व में रही सरकार में प्रदेश के विकास व जनहित आदि में किये गये कार्यों के बारे में जरूर बताना है। बैठकों में यह भी बताना है कि यूपी में अब तक जितने भी एक्सप्रेस-वे आदि बने हैं तथा नोएडा में एयरपोर्ट भी बना है। ऐसे अनेकों और भी जनहित के कार्य किये गये हैं, जिनकी योजना व रुपरेखा बसपा की रही सरकार में ही बनाई गयी थी और ये सभी कार्य काफी हद तक ज़रूर पूरे हो जाते यदि उस समय केन्द्र की रही कांग्रेसी सरकार बसपा के प्रति अपनी जातिवादी मानसिकता के चलते इनमें रुकावटें पैदा नहीं करती।

उनका कहने का तात्पर्य यह है कि यूपी के समुचित विकास व सर्वसमाज की तरक्की व बेहतर कानून व्यवस्था के लिए 'कानून द्वारा कानून का राज' के जरिये बसपा के 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' शासन में ही यह संभव हो सकता है, जिस पर भी ध्यान देने की अपील। इतना ही नहीं बल्कि लखनऊ में 22 फरवरी की प्रदेश को छोड़कर आल-इण्डिया की हुई बड़ी बैठक में, पार्टी व मूवमेन्ट के हित में जो भी ज़रुरी दिशा-निर्देश दिये गये थे, तो उन्हें भी समय से ज़रूर पूरा करना है। इसके इलावा, प्रदेश सहित पूरे देश में, पार्टी के दिये गये दिशा-निर्देशों को लेकर स्थानीय स्तर पर पार्टी की बुलाई जा रही सभी इन बैठकों में महिला आरक्षण को लेकर अभी हाल ही में, मैने 15 अप्रैल को मीडिया में पार्टी का जो स्टैण्ड रखा गया है तथा उसके बाद एक्स पर पोस्ट भी किया गया है और ज़रुरत पड़ने पर आगे भी बयान दिये जायेंगे।

अर्थात् महिला आरक्षण के समर्थन के मामले में अभी भी पार्टी का स्टैण्ड दिनांक 15 अप्रैल वाला ही है, इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है, उसके बारे में भी इन बैठकों में ज़रूर बताना है ताकि महिला आरक्षण के इस ख़ास मुद्दे पर पार्टी के लोग गुमराह ना हो सकें, लेकिन इसके लिए पार्टी के अनुशासन के मुताबिक़ कोई भी धरना-प्रदर्शन आदि नहीं करना है।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story