मायावती ने की एसडीएम पर जानलेवा हमले की निंदा

WhatsApp Channel Join Now
मायावती ने की एसडीएम पर जानलेवा हमले की निंदा


लखनऊ, 09 जून (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को जिला हरदोई में एसडीएम के ऊपर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना जरूरी है।

बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यूपी की राजधानी लखनऊ के पड़ोसी ज़िला हरदोई में एक सरकारी अधिकारी शाहाबाद के एसडीएम सुशील मिश्रा पर निरीक्षण के दौरान दबंगों ने

ईंट व पत्थर आदि से हमला कर दिया, इसमें वह घायल हो गए। उनको इलाज के लिया अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ऐसी ख़बर दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि अति-चिन्ताजनक भी है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम ज़रूरी है ताकि सरकारी कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के साथ-साथ प्रदेश को अराजक तत्वों से बचाया जा सके। सरकार को व्यापक जनहित के मद्देनज़र, इस ओर ज़रूर समुचित ध्यान देना चाहिए।----------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story