राजभाषा हिंदी का आधिकाधिक प्रयोग संवाद को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाता है : सतेन्द्र शुक्ला

WhatsApp Channel Join Now
राजभाषा हिंदी का आधिकाधिक प्रयोग संवाद को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाता है : सतेन्द्र शुक्ला


मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘राजभाषा पखवाड़ा’ के अंतर्गत हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन

मुरादाबाद , 24 सितंबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, मुरादाबाद में गुरुवार को राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर सतेन्द्र शुक्ला ने कहा कि राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग न केवल प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाता है, बल्कि नागरिकों के साथ संवाद को भी अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाता है।

कार्यशाला में मंडल के विभिन्न विभागों के रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रेम शंकर झा ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए मुरादाबाद मंडल में राजभाषा हिंदी के शत-प्रतिशत प्रभावी कार्यान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story