मंत्री राकेश सचान ने किया माटीकला महोत्सव-2026 का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री राकेश सचान ने किया माटीकला महोत्सव-2026 का शुभारंभ


लखनऊ, 28 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने बुधवार को खादी भवन में माटीकला महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पांच कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक, दो कारीगरों को पगमिल मशीन तथा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के एक लाभार्थी को बैंक ऋण का चेक वितरित किया गया।

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि माटीकला महोत्सव के माध्यम से कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिलता है। पिछले वर्ष महोत्सव में पांच करोड़ रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री हुई थी। इस वर्ष भी कारीगरों के उत्साह और मिट्टी के उत्पादों के प्रति बढ़ते आकर्षण को देखते हुए बिक्री का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि मिट्टी के दीये, खिलौने, मूर्तियां, बर्तन और अन्य कलात्मक उत्पाद भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। बदलती जीवनशैली के बीच इन उत्पादों को फिर से लोकप्रिय बनाने और इनसे जुड़े कारीगरों की आजीविका मजबूत करने की दिशा में सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड के माध्यम से अब तक प्रदेश में 48,048 कारीगर परिवारों को चिन्हित किया जा चुका है। कारीगरों को कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 39,468 माटीकला कारीगरों को मिट्टी निकासी के पट्टे भी आवंटित किए गए हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा सार्वजनिक उद्यम विभाग अनिल सागर और सीईओ उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड शिशिर उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768542 Articles

Share this story