मथुरा पहुंची समरसता संकल्प यात्रा, समानता और भाईचारे का दिया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
मथुरा पहुंची समरसता संकल्प यात्रा, समानता और भाईचारे का दिया संदेश


मथुरा, 29 नवंबर (हि.स.)। संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महाराज के विचारों, आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का रविवार मथुरा में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर सहभागिता की और संत शिरोमणि के चरणों में नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता, भाईचारे, मानवता और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज ने समाज से ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर मानवता और समानता का जो मार्ग दिखाया, वह समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे गुरु रविदास जी के विचारों व शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएँ तथा समाज में प्रेम, सम्मान, समानता और सद्भाव के ताने-बाने को और अधिक सशक्त बनाएँ।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समरस, सौहार्दपूर्ण एवं एकजुट समाज के निर्माण का दृढ़ संकल्प लिया।

यात्रा के मथुरा आगमन पर स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।---------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785425 Articles

Share this story