केंद्रीय मंत्री जयंत से मिले मांट विधायक और ब्लॉक प्रमुख, समसामयिक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय मंत्री जयंत से मिले मांट विधायक और ब्लॉक प्रमुख, समसामयिक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा


मथुरा, 23 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से सोमवार लखनऊ में मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी ने शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय संवाद किया।

उन्होंने इस दौरान केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के साथ काफी समय तक विभिन्न समसामयिक, राजनीतिक और क्षेत्रीय विकास के विषयों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान उनके सरल, सहज व्यक्तित्व, दूरदर्शी सोच और किसान-जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान नौहझील की ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी (धर्मपत्नी विधायक राजेश चौधरी) भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।----------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782174 Articles

Share this story