जिला कारागार मथुरा में बंदी ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now

मथुरा, 26 मार्च(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मथुरा की जिला कारागार में बीती रात एक बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुरेश (57 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गोवर्धन थाने के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध था। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बंदी मानसिक रूप से काफी परेशान था।

जेल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संबंधित अधिकारियों को घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जा रही है। जेल अधीक्षक मथुरा ने बताया बंदी सुरेश काफी समय से अवसाद में था। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story