मथुरा : चतुर्वेदी समाज और महिलाओं पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी, शशि शेखर गौतम समेत दो पर मुकदमा दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
मथुरा : चतुर्वेदी समाज और महिलाओं पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी, शशि शेखर गौतम समेत दो पर मुकदमा दर्ज


मथुरा, 29 नवम्बर (हि.स.)। धर्मनगरी मथुरा में चतुर्वेदी समाज और समाज की महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला रविवार शाम तूल पकड़ने के बाद कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। कड़े विरोध और शिकायत के आधार पर मथुरा कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गौरतलब हो कि 23 नवंबर को फेसबुक के माध्यम से चतुर्वेदी समाज और समाज की महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अछी, अभद्र, अपमानजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां पोस्ट की गईं, जिससे समाज की प्रतिष्ठा, महिलाओं के सम्मान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया।द्वारिकाधीश मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी की ओर से दी गई तहरीर पर 29 नवंबर 2026 को मथुरा कोतवाली में एफआईआर संख्या 0823/2026 दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस ने दी गई शिकायत के आधार पर शशि शेखर गौतम और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस पूरे मामले की विवेचना (जांच) इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है। अब जांच के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट की वास्तविकता, उसके प्रसार और इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका से जुड़े तमाम तथ्यों की गहराई से पड़ताल की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785544 Articles

Share this story