गाजियाबाद में फर्नीचर के गोदाम में लगी आग

WhatsApp Channel Join Now
गाजियाबाद में फर्नीचर के गोदाम में लगी आग


गाजियाबाद में फर्नीचर के गोदाम में लगी आग


गाजियाबाद, 24 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के रमतेराम रोड पर शुक्रवार मध्य रात्रि को एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मुख्य दमकल अधिकारी सौरव सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। गोदाम में फर्नीचर की मरम्मत का काम होता है।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को शुक्रवार रात को रमतेराम रोड स्थित फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद कोतवाली फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गई। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। सीएफओ ने बताया कि रमतेराम रोड पर फर्नीचर के कई शोरूम और गोदाम हैं। ऐसे में आग आसपास की दुकानों और गोदामों तक फैलने की आशंका थी। समय रहते दमकल के पहुंचने और आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765819 Articles

Share this story