कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां कालिका के दर्शन

WhatsApp Channel Join Now

अमेठी, 23 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को शक्ति पीठ कालिकन धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कन्दमाता के रूप में मां कालिका की पूजा-अर्चना के लिए लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों के पसीने छूटते नजर आए। थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे, वहीं पीएसी बल भी तैनात रहा।

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की भारी भीड़ के चलते पार्किंग की समस्या भी उत्पन्न हो गई। स्थिति यह रही कि श्रद्धालुओं को अपने वाहन ब्लॉक, थाना और पशु अस्पताल परिसर में खड़े कर मंदिर तक पैदल जाना पड़ा।

कालिकन धाम के पीठाधीश्वर ने बताया कि मां स्कन्दमाता के स्वरूप की पूजा से भक्तों को सुख-शांति और संतान की रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मां की कृपा से परिवार और समाज में खुशहाली आती है। नवरात्र के दौरान कालिकन धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और अधिक भक्तिमय हो गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story