मुरादाबाद में अब 26 और 30 अक्टूबर को होंगे सामूहिक विवाह समारोह

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में अब 26 और 30 अक्टूबर को होंगे सामूहिक विवाह समारोह


मुरादाबाद, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में गरीब बेटियों की शादी के लिए जिला प्रशासन ने सामूहिक विवाह की तिथि अब 26 और 30 अक्तूबर निर्धारित की है। प्रत्येक जोड़े की शादी पर एक लाख रुपये खर्च होंगे। इसी आधार पर सामूहिक विवाह के लिए आए आवेदनों की जांच चल रही है। पहले सामूहिक विवाह के लिए 15 से 17 अक्टूबर तक तिथि निर्धारित थी।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने रविवार काे बताया कि 26 अक्टूबर को शहर और 30 अक्टूबर को कुंदरकी क्षेत्र में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। शासन ने 945 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले के सभी आठों ब्लॉक में आवेदन लिए गए हैं।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762936 Articles

Share this story