मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के बीच 62 इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस कर्मियों के तबादले

WhatsApp Channel Join Now

मथुरा, 18 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपदों में तैनात इंस्पेक्टर (निरीक्षक) रैंक के 62 पुलिस कर्मियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए गए हैं। इन तबादलों की सूची के अनुसार तीनों जिलों के बीच पुलिस अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।

मथुरा से मैनपुरी स्थानांतरण: कमलेश माथुर, रोशनलाल, नरेंद्र पाल सिंह, योगेश कुमार शर्मा, मंगेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार, आलोक कुमार, सोलंकी, मधु प्रदीप कुमार, रवि त्यागी, चंद्रपाल सिंह, लाला प्रसाद, भगवत सिंह, संजीव कुमार और मनोज कुमार सहित कुल 15 निरीक्षकों को मथुरा से मैनपुरी भेजा गया है।

मथुरा से फिरोजाबाद स्थानांतरण: हरेंद्र सिंह, संजीव कुमार दुबे, अजीत सिंह, धर्मेंद्र, विदेश, पहलवान सिंह, भूपेंद्र, प्रमोद, विजय कुमार, मनोज कुमार, शेरपाल सिंह, विनय कुमार, कमला शंकर, उदल सिंह और विनोद कुमार समेत 15 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर मथुरा से फिरोजाबाद हुआ है।

फिरोजाबाद से मथुरा स्थानांतरण: शेरपाल सिंह, ओंकार नाथ यादव, अनिल कुमार सिंह, कृष्ण स्वरूप पाल, सूरज, दिनेश कुमार वर्मा, नितेश कुमार, मुनेश चंद्र धानुका, छत्रपाल सिंह, मोहर सिंह कठेरिया, विक्रांत कुमार, ललित कुमार भाटी और गगन गौड़ सहित 13 निरीक्षकों को फिरोजाबाद से मथुरा नई तैनाती मिली है।

फिरोजाबाद से मैनपुरी स्थानांतरण: योगेंद्र पाल सिंह, बृज किशोर राय, आलोक कुमार कौशिक, गिरीश कुमार, सुरेश चंद्र शर्मा, सविता, फतेह बहादुर सिंह, अनुरोध प्रताप सिंह, हेमलता, अमित कुमार, अरविंद कुमार और विनय कुमार समेत 12 अधिकारियों का तबादला फिरोजाबाद से मैनपुरी किया गया है।मैनपुरी से मथुरा / फिरोजाबाद स्थानांतरण: इस श्रेणी के तहत हेमलता और अशोक कुमार को मैनपुरी से मथुरा, जबकि प्रदीप कुमार, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार और चंद्रपाल को मैनपुरी से फिरोजाबाद भेजा गया है।इस प्रकार कुल 62 निरीक्षकों के तबादलों की इस सूची से तीनों ही जिलों की पुलिस कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779456 Articles

Share this story