मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 352 जोड़ों का विवाह संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 352 जोड़ों का विवाह संपन्न


समारोह में 345 हिंदू एवं 7 मुस्लिम जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

हमीरपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के राजकीय डिग्री कॉलेज, कुछेछा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनपद के विभिन्न विकास खंडों के कुल 352 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। इनमें 345 हिंदू एवं 7 मुस्लिम जोड़े सम्मिलित रहे।

इस अवसर पर सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक नवीन गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी मौदहा श्वेता तिवारी, खंड विकास अधिकारी सुमेरपुर एस.के. श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी राठ मनोज गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह तथा खंड विकास अधिकारी गोहांड विनोद पांडेय उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। समारोह का संचालन सर्वेश द्विवेदी एवं जालीस खान द्वारा किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760396 Articles

Share this story