प्रयागराज में कई परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, शीघ्र तैयार करें डीपीआर : प्रमुख सचिव

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज में कई परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, शीघ्र तैयार करें डीपीआर : प्रमुख सचिव


प्रयागराज, 05 मई (हि.स.)। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि शहर के समग्र विकास को गति मिल सके। विकास की योजनाओं का अतिशीघ्र डीपीआर तैयार करें। यह निर्देश मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे आवास एवं शहरी नियोजन तथा नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरूप्रसाद ने

दिये।

उन्होंने नगर निगम के ऐतिहासिक सदन हाल सहित निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया और प्रगति पर संतोष जताते हुए कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के बाद स्मार्ट सिटी हॉल में आयोजित बैठक में शहर के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई।

महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने प्रमुख सचिव के समक्ष राम सेतु परियोजना की डीपीआर प्रस्तुत करते हुए इसके लिए धनराशि की मांग की। इसके अलावा किताबघर के पास वर्किंग वूमेन हॉस्टल के निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन और बजट स्वीकृति का प्रस्ताव भी रखा गया।

नगर निगम प्रयागराज में मंगलवार को आवास एवं शहरी नियोजन तथा नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरूप्रसाद ने शहर की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की और चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

बैठक में दारागंज क्षेत्र को के रूप में विकसित करने, पत्थर गिरजाघर स्थित जीजीआईसी परिसर में ऑफिस उपयोग और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण, तथा नैनी-अरैल क्षेत्र में शिवालय पार्क और अस्पताल के पीछे की भूमि पर विकास कार्यों जैसी कई अहम परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी परियोजनाओं को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिस पर प्रमुख सचिव ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि इन योजनाओं की डीपीआर तैयार कर जल्द ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक के दौरान महापौर, नगर आयुक्त सहित नगर निगम के सभी अधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि शहर के समग्र विकास को गति मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story