मानसिक तनाव से परेशान युवक ने लगाई फांसी, मौत

WhatsApp Channel Join Now
मानसिक तनाव से परेशान युवक ने लगाई फांसी, मौत


फतेहपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को मानसिक तनाव के चलते अपने घर के सुनसान कमरे में पंखे से गले में दुपट्टा बांधकर नवयुवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

जहानाबाद थाना व कस्बे के मोहल्ला चंदागली निवासी मानस विश्वकर्मा(20)पुत्र बाबूराम उर्फ बउवा ने माता-पिता के मृत्यु के बाद से मानसिक तनाव में रहता था, जिसके चलते आज दोपहर बाद अपने सुनसान घर में दरवाजा बंद कर कमरे की छत में लगे पंखे में दुपट्टा से गले में फांसी लगा लिया। माेहल्ले के लोगों द्वारा फोन करने पर न उठाने पर घर जाकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद होने पर दरवाजा तोड़ कर अंदर जाकर देखा तो वह दुपट्टा से फांसी के फंदे से लटक रहा था। जिसे आनन-फानन फंदे से उतार कर सीएचसी ले गये जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताते हैं कि मृतक मानस विश्वकर्मा के पिता बाबूराम उर्फ बउवा का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था। जबकि दो माह पूर्व कैंसर रोग से पीड़ित मां की मौत हो गई थी। मां व बाप की मौत के बाद मानस गहरी मानसिक तनाव में था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मानस विश्वकर्मा अपने माता पिता के निधन के बाद मानसिक तनाव में रहता था जिसके चलते उसने फांसी लगा ली, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story