हर बूथ पर होगा 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति : शिवराम सिंह

WhatsApp Channel Join Now
हर बूथ पर होगा 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति : शिवराम सिंह


कानपुर, 27 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को कानपुर दक्षिण के सभी बूथों पर सामूहिक रूप से सुनने और संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाने और संगठन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। यह बातें शनिवार को भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहीं।

जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। तय किया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कानपुर दक्षिण के सभी 1178 बूथों पर कराया जाएगा। कार्यक्रम के बाद उपस्थिति और गतिविधियों का विवरण सरल ऐप पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की फोटो और जानकारी सोशल मीडिया व सरल ऐप पर साझा की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उसी दिन प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति की बैठक आयोजित होगी। इसके अलावा एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

बैठक में 29 जून को भाजपा के नव निर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के प्रथम कानपुर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई। उनके स्वागत के लिए गंगा पुल, श्याम नगर चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी।

बैठक में जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, पवन दीक्षित, राजन चौहान, वीरेंद्र दिवाकर, बिट्टू परिहार, ओ.पी. आर्य, विनीत दुबे, संजय तिवारी, गौरव चतुर्वेदी, विक्की मूरजानी, वंदना गुप्ता, हरजीवन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story