यमुनापार के 1436 बूथों पर मन की बात का 131वां संस्करण कार्यकर्ताओं ने सुना

WhatsApp Channel Join Now
यमुनापार के 1436 बूथों पर मन की बात का 131वां संस्करण कार्यकर्ताओं ने सुना


-करछना, कोरांव, मेजा, बारा में कार्यकर्ताओं-व्यापारियों व किसानों की रही सक्रिय भागीदारी-नव मतदाताओं के फार्म भरवाकर बीएलओ को कराएं गए उपलब्ध

प्रयागराज, 22 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण को प्रयागराज यमुनापार जिले के सभी 1436 बूथों पर उत्साहपूर्वक सुना गया। टीवी एवं रेडियो के माध्यम से आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं किसानों की सक्रिय सहभागिता रही।

जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल ने करछना क्षेत्र के लवायन कला बूथ संख्या 55 पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक ऊर्जा देने वाला और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा, समर्पण और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

नारीबारी स्थित अन्नदाता किसान सेवा केंद्र ‘चतुर्वेदी मार्केटिंग’ बूथ संख्या 269 पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व जिला संयोजक ‘मन की बात’ दिलीप कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं किसानों के साथ रेडियो द्वारा कार्यक्रम सुना गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को जोड़ने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सुदृढ़ करने का माध्यम है। डिजिटल फ्रॉड से बचाव युवाओं की भागीदारी सहित विभिन्न विषयों पर रखे विचार सकारात्मक दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि यमुनापार के सभी 1436 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक श्रवण के उपरांत नव मतदाताओं के पंजीकरण फार्म भरवाए तथा सम्बंधित बीएलओ को उपलब्ध कराए, ताकि अधिक से अधिक युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें। इस अवसर पर भाजपा नेता आनन्द तिवारी, वीरेंद्र शुक्ला,शतीश विश्वकर्मा,रत्नाकर सिंह पटेल, धर्मराज पाल, ऋषि मोदनवाल, सुभाष चंद्र चतुर्वेदी, सुधाकर सिंह, ननकू केसरवानी, लाला केसरवानी, अनिल चतुर्वेदी, साक्षी चतुर्वेदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story