बहन के घर आए युवक का नहर में मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
बहन के घर आए युवक का नहर में मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी


बहन के घर आए युवक का नहर में मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी


जौनपुर ,29 अप्रैल (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कनावा नहर में पुलिया के नीचे मंगलवार की रात को एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नहर में पुलिया के नीचे शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मड़ियाहूं थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। देर रात पुलिस द्वारा पहचान के दौरान मृतक की शिनाख्त जटाशंकर सरोज (40) पुत्र अमरनाथ सरोज निवासी बिठौली, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई। मृतक मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में अपनी बहन के घर 26 अप्रैल को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था। मौके पर पहुंचे रानीपुर गांव निवासी भांजे अजीत कुमार सरोज ने बताया की मंगलवार की सुबह मामा जटाशंकर सरोज करीब 10 बजे घर से निकले हुए थे । देर रात शव नहर में मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वही इस मामले में बुधवार को जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल देर रात भेजा गया हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story