मुख्यमंत्री की जनसभा काे सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों की : हरिओम शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री की जनसभा काे सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों की : हरिओम शर्मा


29 जून को मुरादाबाद में विभिन्न लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रमों के साथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुरादाबाद, 27 जून (हि.स.)। सूबे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 जून को मुरादाबाद आएंगे और विभिन्न लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रमों के साथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही सीएम द्वारा निर्माणाधीन गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय का निरीक्षण आदि भी प्रस्तावित है। इसको लेकर शनिवार शाम को बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर मुरादाबाद महानगर की कार्ययोजना बैठक सम्पंन हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारियां सौंपते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसभा की सफलता के लिए पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करे, जिससे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बन जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, उद्घाटन कार्यक्रमों तथा विशेष रूप से प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए संगठनात्मक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न दायित्वों का निर्धारण किया गया।

जनसभा कार्यक्रम संयोजक एवं नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरादाबाद आगमन जनपद के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने की व संचालन महानगर महामंत्री विशाल त्यागी ने किया।

इस दौरान बैठक विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख मनीष कुमार सिंह, पूर्व सांसद वीर सिंह, महानगर महामंत्री अमित शर्मा व शम्मी भटनागर, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष शैलेंद्र सैनी, हेमराज सैनी, मंगल सिंह राजपूत, कपिल देव, नवदीप टंडन, अर्चित गुप्ता, भरत टंडन, मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, मिथुन शर्मा, गजेंद्र सैनी, विपिन प्रजापति, अभिषेक चौबे, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, दिनेश सिसोदिया, राजीव गुप्ता, चन्दर प्रजापति, राहुल शर्मा, सुनीता शर्मा, रानी सैनी, सुनीता सैनी सहित समस्त जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पदाधिकारी, महानगर कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story