कलेक्ट्रेट में वन स्टाप सेंटर की कर्मी के रील बनाने में बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
कलेक्ट्रेट में वन स्टाप सेंटर की कर्मी के रील बनाने में बड़ी कार्रवाई


डीएम के आदेश पर तीन कर्मियों और एक गार्ड की सेवाएं समाप्तअनुशासनहीनता के मामले में डीएम के सख्त तेवर से कर्मीं सहमे

हमीरपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुंर कलेक्ट्रेट परिसर में वन स्टॉप सेंटर के सामने कुछ कर्मचारियों द्वारा खाना बनाए जाने से संबंधित मीडिया में प्रसारित वीडियो एवं प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने मंगलवार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर में तैनात तीन कर्मियों एवं एक गार्ड की संविदा समाप्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह को दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश होते ही वन स्टाप सेंटर में तैनात तीन कर्मी एक गार्ड की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कलेक्ट्रेट एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, मर्यादा और कार्यस्थल की गरिमा बनाए रखना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। सरकारी परिसर में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता तथा ऐसा आचरण, जिससे कार्यालय की गरिमा एवं कार्यस्थल के सम्मानजनक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े, किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कलेक्ट्रेट सहित जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने आचरण एवं व्यवहार में पूर्ण मर्यादा बनाए रखें और शासकीय दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ करें। भविष्य में इस प्रकार की कोई भी घटना अथवा अनुशासनहीनता संज्ञान में आने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता एवं गैर-जिम्मेदाराना आचरण के लिए कोई स्थान नहीं है। सभी कार्मिक निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

एक महिला कर्मी समेत चार कर्मियों की सेवाएं हुई समाप्तजिला प्रोवेशन अधिकारी राजीव सिंह ने मंगलवार को शाम बताया कि पिछले दिनों कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित वन स्टाँप सेंटर की महिला कर्मी तबस्सुम परवीन का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस वीडियो में अनुशासनहीनता कर विभाग के सामने पार्टी लिए भोजन बनाया गया था। अभी तो पार्टी शुरू हुई है....गाने पर रील वायरल होते ही जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कार्रवाई के आदेश दिए है। बताया कि इस मामले में महिला कर्मी तबस्सुम परवीन, कुलदीप द्ववेदी, कम्प्यूटर आपरेटर रामकृष्ण व एक गार्ड की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767930 Articles

Share this story