संभल में सरकारी जमीन पर बनी मिली महबूल्ला शाह की मजार, श्रीकल्कि सेना की शिकायत पर प्रशासन ने की पैमाइश

WhatsApp Channel Join Now

संभल, 30 जून (हि.स.)। जनपद संभल में सरकारी बंजर भूमि पर महबूल्ला शाह की मजार का अवैध निर्माण किया गया है। इसके साथ ही सरकारी धन से एक शौचालय भी बनाया गया है। श्रीकल्कि सेना (निष्कलंक दल) के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष त्यागी की शिकायत पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने जांच के लिए एक टीम गठित की।

मामला संभल तहसील के थाना रायसत्ती क्षेत्र के नगला गांव का है। जहां मंगलवार शाम 5:30 बजे राजस्व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नक्शे व फीते की मदद से भूमि की पैमाइश की। यह कार्रवाई शाम 6:50 बजे तक चली।

तहसीलदार संभल धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने असमोली के नायब तहसीलदार दीपक जुरैल को टीम का प्रभारी नियुक्त किया। टीम में राजस्व निरीक्षक अमीचंद्र, क्षेत्रीय लेखपाल रोहित कुमार, लेखपाल सुरेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, अमित कुमार-1, अमित कुमार-2, अर्पित बांगा और अनुराग शर्मा सदस्य के रूप में शामिल थे।

पैमाइश के बाद प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई है। इस भूमि का क्षेत्रफल लगभग दो बीघा चिन्हित किया गया है। मामले की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी।

लेखपाल रोहित कुमार ने जानकारी दी कि गाटा संख्या 68/3 की 0.117 हेक्टेयर बंजर भूमि की पैमाइश की गई है। इस पर महबूल्ला शाह की मजार और सरकारी धन से निर्मित एक शौचालय पाया गया। उन्होंने बताया कि पैमाइश की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है और प्रथम दृष्टया यह सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला प्रतीत होता है।

राजस्व टीम की पैमाइश के दौरान गांव नगला में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तहसील प्रशासन अवैध रूप से निर्मित मजार को लेकर आगे की कार्रवाई करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar

Share this story