करन सिंह हत्या कांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

करन सिंह हत्या कांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
करन सिंह हत्या कांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार


कानपुर,18 मार्च (हि.स.)। सचेती थाने की पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने बताया कि हत्या मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित सचेती के बिलगवां निवासी संजय उर्फ लम्बू पुत्र हजारी है। जबकि हत्या मामले के अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि सचेती क्षेत्र में 13 मार्च को करन सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में करन के परिवार की तहरीर पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को सचेती प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह एवं उनकी टीम को सफलता मिल गई और मुख्य आरोपित पकड़ा गया।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/बृजनंदन

Share this story