समाज निर्माण की प्राथमिक पाठशाला हैं संस्कार केंद्र : क्षेत्र संगठन मंत्री

WhatsApp Channel Join Now
समाज निर्माण की प्राथमिक पाठशाला हैं संस्कार केंद्र : क्षेत्र संगठन मंत्री


महोबा, 22 अगस्त (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को संस्कार केंद्रों के प्रमुखों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर गंभीर मंथन किया गया। संत रविदास जयंती, वार्षिकोत्सव समारोह सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संस्कार केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जनपद मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्कार केंद्रों के प्रमुखों की बैठक के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न संस्कार केंद्रों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्र संगठन मंत्री सेवा संयोजक केंद्र गोरखपुर व नेपाल प्रभारी योगेश ने केंद्र प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कार केंद्र समाज निर्माण की प्राथमिक पाठशाला हैं। ये केंद्र बच्चों में नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना का बीजारोपण कर उन्हें सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान तक संस्कारों का विस्तार करने पर बल दिया। बैठक में कानपुर प्रांत के संस्कार केंद्र प्रमुख शिव सिंह और झांसी संभाग के ग्रामीण संभाग निरीक्षक राम प्रसाद तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने की।

इस अवसर पर जिले भर से आए संस्कार केंद्रों के संचालक, आचार्य, दीदी-भैया उपस्थित रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story