कांशीराम कालोनी में गहराया पेयजल संकट, दो किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी

WhatsApp Channel Join Now
कांशीराम कालोनी में गहराया पेयजल संकट, दो किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी


कांशीराम कालोनी में गहराया पेयजल संकट, दो किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी


महोबा, 02 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महाेबा जिले में गर्मी का दौर जारी है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में जनपद मुख्यालय स्थित कांशीराम कालौनी में पेयजल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है। शनिवार को कालोनीवासियों ने प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस में शिकायती पत्र सौंपा है। लोगों ने समस्या का निराकरण करा पेयजल संकट दूर कराने की मांग की है।

शनिवार को तहसील दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे जनपद मुख्यालय स्थित कांशीराम कालोनी निवासी पप्पू ने बताया कि कालोनी में दो ट्यूबवेल लगे हैं। दोनों ही खराब हैं। हैडपंपों में पानी नहीं आ रहा है। प्रशासन द्वारा अभी तक टैंकर आदि की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। कालोनीवासियों को दो किलोमीटर दूर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

प्रेमनारायण ने बताया कि भयंकर गर्मी में कालोनीवासियों के लिए पानी का संकट गहराता चला जा रहा है। आदमी अपना कामकाज छोड़कर पानी की व्यवस्था करने में लगा हुआ है। इस दौरान सुहागरानी, सुमन, सुनीता, रीमा, ज्योति, रजिया, समीना, नीतू, रामदेवी, शबनम, मुस्कान, फिरोज, नौशाद समेत भारी संख्या में कालोनी के लोग मौजूद रहे हैं। सदर एसडीएम शिवध्यान पाण्डेय ने समस्या का जल्द से जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story