महोबा : जिलाधिकारी ने अवैध खनन राेकने के लिये की बैठक, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर निगरानी के दिये आदेश

WhatsApp Channel Join Now
महोबा : जिलाधिकारी ने अवैध खनन राेकने के लिये की बैठक, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर निगरानी के दिये आदेश


महोबा, 02 नवंबर (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद स्थित पत्थर मंडी में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी प्रभाष कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खनिज जांच चौकियों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक में किसी भी दशा में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को जांच चौकियों से गुजरने न देने के निर्देश जारी किए हैं।

सोमवार को जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि दोनों खनिज जांच चौकियों पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी दशा में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को जांच चौकियों से गुजरने न दिया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखने और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ नियमित निगरानी करते हुए अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इन्द्र नंदन सिंह, ज्येष्ठ खान अधिकारी आर. बी. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story