मांगें पूरी न होने से नाराज आशा बहुओं ने कार्य बहिष्कार का किया ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
मांगें पूरी न होने से नाराज आशा बहुओं ने कार्य बहिष्कार का किया ऐलान


महोबा, 16 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिले भर की आशा बहुओं और संगिनियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए शनिवार को हाथों में काली पट्टी बांधकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।

जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कुसुम लता यादव ने जिलाधिकारी प्रभास कुमार ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि प्रदेश भर की समस्त आशा बहुओं एवं संगिनियों द्वारा अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर इको गार्डन, लखनऊ में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। पूर्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन के उपरांत भी मांगें पूरी न होने के विरोध में यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश' के निर्णय अनुसार समस्त आशा बहू व संगिनियां शनिवार से अपने-अपने जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार करेंगी। इस दौरान सभी आशा कार्यकर्ता एवं संगिनियां अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से कार्य से विरत रहते हुए अपना विरोध दर्ज कराएंगी।

संगठन ने जिला प्रशासन से स्थिति को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मांगों का शासन स्तर पर शीघ्र निस्तारण कराया जाने की मांग की है। इस दौरान आशा सुनीता, साधना, ओमवती, किरण, मीरा, रामकुमार, मोहिनी, दीपा, सुमन समेत भारी संख्या में आशा बहुएं एवं संगिनी मौजूद रहीं हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762001 Articles

Share this story