महोबा : यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने की दिव्यांगजनों ने उठाई मांग, नियमित नहीं मिल रही पेंशन

WhatsApp Channel Join Now
महोबा : यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने की दिव्यांगजनों ने उठाई मांग, नियमित नहीं मिल रही पेंशन


महोबा : यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने की दिव्यांगजनों ने उठाई मांग, नियमित नहीं मिल रही पेंशन


महोबा, 04 नवंबर (हि.स.)। यूपी के महोबा में जनपद के दिव्यांगजनों एवं विधवा माताओं की लंबित पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं, यूडीआईडी कार्ड एवं आवास संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर विकलांग कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।

समिति के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश कुमार भारती ने कहा कि दिव्यांगजन एवं विधवा माताएं समाज का वह कमजोर वर्ग हैं, जिनके लिए सरकारी पेंशन मात्र आर्थिक सहायता नहीं बल्कि जीवन यापन का एकमात्र सहारा है। महीनों से पेंशन न मिलने के कारण सैकड़ों परिवार भुखमरी, दवा, इलाज और दैनिक आवश्यकताओं के संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महीनों से लंबित दिव्यांग एवं विधवा पेंशन तत्काल जारी कर नियमित भुगतान कराया जाए, पात्र दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड शीघ्र उपलब्ध कराकर अनावश्यक कार्यालयी चक्कर एवं उत्पीड़न समाप्त किया जाए और आवास से वंचित पात्र दिव्यांगजनों एवं विधवा माताओं का पुनः सर्वेक्षण कराकर उन्हें प्राथमिकता से आवास उपलब्ध कराया जाए।

इसके साथ ही दिव्यांगजनों को समुचित चिकित्सा, सहायता, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदाय सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बच्चा लाल , कालिका प्रसाद, संदीप कुमार समेत भारी संख्या में दिव्यागजन मौजूद रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story