मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 87 जोड़ों ने लिए सात फेरे, अफसरों ने दिया आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 87 जोड़ों ने लिए सात फेरे, अफसरों ने दिया आशीर्वाद


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 87 जोड़ों ने लिए सात फेरे, अफसरों ने दिया आशीर्वाद


महोबा, 28 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय स्थित कम्युनिटी गार्डन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थिति में कुल 87 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया है।

महोबा सदर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संतोष चौरसिया ने बताया कि इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना तथा विवाह के अवसर पर होने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है।

मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें वधू के बैंक खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि, उपहार सामग्री के लिए 21 हजार रुपये तथा विवाह समारोह के आयोजन के लिए 15 हजार रुपये शामिल हैं।

जिला विकास अधिकारी पंकज यादव ने कहा कि इस योजना से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, समानता एवं सामूहिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिल रहा है। सामूहिक विवाह समारोह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए राहत प्रदान करने के साथ ही समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत कर रहा है। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं मंगलमय रहा तथा नवविवाहित जोड़ों को उनके सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story