महाेबा : जिला अधिवक्ता समिति ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

WhatsApp Channel Join Now
महाेबा : जिला अधिवक्ता समिति ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा


महोबा, 31 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में जिला अधिवक्ता समिति ने अधिवक्ता हितों की रक्षा करने समेत कई मांगाें काे लेकर शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही अन्य मांगे उठाईं हैं।

शनिवार को जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष बालेन्द्र कुमार पाराशर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी प्रभास कुमार को सौंपा है। समिति के अध्यक्ष बालेंद्र कुमार पाराशर ने कहा कि अधिवक्ता समाज भारतीय न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन वर्तमान में अधिवक्ताओं के साथ जानलेवा हमले और मारपीट की घटनाएं आये दिन हो रही हैं। इसके रोकथाम हेतु अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कानून लागू करने, अधिवक्ताओं के लिए आर्थिक सहायता एवं सामूहिक सुरक्षा की व्यवस्था करने, अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा की सुविधा सुनिश्चित करने,अधिवक्ताओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा व उत्पीड़न पर प्रभावी करने की मांग की है।

इस अवसर पर समिति के महामंत्री राजेंद्र कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशीराम राजपूत, उपाध्यक्ष सतेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, प्रशासनिक सचिव उपेन्द्र कुमार अहिरवार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story