महोबा : बजरंग दल ने मनाया हुतात्मा दिवस, रक्तदान कर कारसेवकों को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
महोबा : बजरंग दल ने मनाया हुतात्मा दिवस, रक्तदान कर कारसेवकों को दी श्रद्धांजलि


महोबा, 02 नवंबर (हि.स.)। यूपी के महोबा में सोमवार को बजरंग दल के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में हुतात्मा दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान प्राण गंवाने वाले हुतात्मा कारसेवकों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक अनमोल द्विवेदी ने कहा कि कोठारी बंधुओं सहित सभी हुतात्मा कारसेवकों का बलिदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका जीवन धर्म, समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल का हर एक कार्यकर्ता अपने धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है और धर्म के लिए बोलना उसके लिए लड़ना उसकी रक्षा करना यह हम सभी सनातनियों का कर्तव्य है।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हुतात्माओं के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता, सेवा, समर्पण और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे, जिला मंत्री धीरेंद्र, मनोज रावत, पंकज मिश्रा, लवलेश, धर्मेंद्र, अतुल, नगर सुरक्षा प्रमुख राम किशोर, कामता, किशन, अंकित , अमन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771148 Articles

Share this story