यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर होगी सख्त कार्रवाई - एआरटीओ

WhatsApp Channel Join Now
यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर होगी सख्त कार्रवाई - एआरटीओ


महोबा, 25 अगस्त (हि.स.)। यूपी के महोबा में आगामी रक्षाबंधन त्याेहार को देखते हुए मंगलवार को परिवहन विभाग ने जनपद मुख्यालय में विभिन्न स्थानों पर चालकों, परिचालकों और बस मालिकों के साथ बैठक की। इस दाैरान परिवहन विभाग के अधिकारियाें ने कहा कि त्याेहार के अंतर्गत निर्धारित किराए से अधिक की वसूली न की जाए। यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

एआरटीओ दयाशंकर ने मंगलवार को जनपद मुख्यालय में अपने कार्यालय परिसर, रोडवेज बस स्टैंड और परमानंद तिराहे समेत अन्य स्थानों पर बस मालिकों, चालकों और परिचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआरटीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्याेहार के दौरान शराब पीकर वाहन न चलाया जाए। बसों में कोई अश्लील गाना न बजाया जाए, महिला यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार न किया जाए और निर्धारित किराये से अधिक वसूली नही हाेनी चाहिए। इसके साथ ही यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने की सख्त हिदायत दी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन पर बसों में महिलाओं की भीड़ अधिक रहेगी, इसलिए सभी बस ऑपरेटरों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story