महक चौहान ने 1231 वीं और भानु प्रताप सैनी ने 2746 वीं रैंक पाई

WhatsApp Channel Join Now
महक चौहान ने 1231 वीं और भानु प्रताप सैनी ने 2746 वीं रैंक पाई


मुरादाबाद, 25 जुलाई (हि.स.)। सेंट मीरा अकादमी, कांशीराम नगर शाखा मुरादाबाद के दो विद्यार्थियों ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। महक चौहान ने 1231वीं रैंक और भानु प्रताप सैनी ने 2746वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का इजहार किया गया। सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रबंधक कैप्टन अमिताभ प्रकाश, शिक्षा निदेशिका अक्षरी प्रकाश, वित्त निदेशिका पर्णिका प्रकाश तथा प्रधानाचार्य पारुल अग्रवाल ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महक और भानु की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story