महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्योत्सव पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम करेगी भाजपा

WhatsApp Channel Join Now
महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्योत्सव पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम करेगी भाजपा


लखनऊ, 18 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्योत्सव पर लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य समारोह के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। आगामी 26 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ के इंजीनियरिंग कालेज में महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्योत्सव पर कार्यक्रम होगा। समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पोस्टर के विमोचन के अवसर पर कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के विचारों, ज्ञान और आदर्शों के प्रकाश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से समारोह की तैयारियों में जुटिए। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मर्यादा, धर्म, कर्तव्य, करुणा और आदर्श जीवन के शाश्वत संदेशों को समाज तक पहुंचाया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव का आयोजन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने आह्वान किया कि आइए इस आयोजन में सहभागिता कर आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के विचारो को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल कुमार वाल्मीकि, मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह एवं प्रदेश मीडिया सह संयोजक हिमांशु दुबे उपस्थित रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763214 Articles

Share this story